Posts

Showing posts from February, 2020

मेरे फेवरेट युवा नेता राहुल जी।

मेरे फेवरेट युवा नेता राहुल जी। यूं तो राजनीति ने सदैव ही इस पावनभूमी को गर्त में ठेलने का कार्य किया है, परन्तु देवाधिदेव महादेव की असीम अनुकम्पा से इस धरती पर एक बहुत ही सभ्य, विचारशील और विवेकपूर्ण युवा ने जन्म लिया है इन्होंने जन्म के पश्चात कुछ शब्दों में ही सिद्ध कर दिया था कि यह कोई आम युवा नहीं बल्कि जो गीत है (मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती) इस गीत के जीवंत उदाहरण बनके उभरे जब उन्होंने अपनी असीमित शक्तियों द्वारा कहा कि वो आलू डालकर सोना निकाल सकते हैं। कहां डालकर और कहां से निकालेंगे उस स्थान को आपके विचार के लिए रिक्त छोड़ता हूं परन्तु ये साफ करना भी आवश्यक है कि हर पीली चीज सोना नहीं होती कुछ तत्ति भी होती है और यदि राहुल जी द्वारा दिए गए २४ कैरट सोने में आपको गंध आए तो विस्मयादीबोधक चिन्ह न लगा दीजिएगा। ये इतने कौशलेंद्र हैं कि राम के टूनीर में जितने बाण नहीं थे, उतने इनके कौशल हैं हां कभी कभी शब्दों कि समझ में ये कमजोर पड़ जाते हैं जैसे बलात्कार और भ्रष्टाचार में इनको भेद नहीं पता पर सच ये भी है कि अंग्रेजी पढ़े लिखे युवा की परख हिंदी में नहीं की जा सकत...