#justiceforpriyankareddy #justiceforeverywomen

Click here to watch this on YouTube


वो कुत्ते जिन के सर पे मौज सवार है,
या वो पुलिस जिसका गुंडों से करार है,
या वो नेता जो देश या विदेश में फरार है।
रात को जल गया मेरा हिंदुस्तान जिंदा बताओ कौन जिम्मेदार है ।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ये कहते हो।
शर्म करो कुछ।

या देवी सर्व भूतेशु शांति रूपेण संस्थिता कहने वालों,
नारी की लाज पर कौरवों का सर्वनाश, रावण का शीश भेदने वालों,
मोमबत्ती लिए खड़े हो, मोमबत्ती लिए खड़े हो,
राम बाण कहां है तुम्हारा जय श्री राम कहने वालों।

इधर टाल कर उधार डाल कर मजहब की सौल डाल कर
निकल न जाना पतली गली से निर्भया की तरह शर्म पर पर्दा डाल कर।

इन सियासतदानों से नहीं होगा
तुम खुद इसका इलाज करो
छोड़ जो दिया गर हैवानों को जिंदा
अपनी बहन का ख्याल करो।

रख लो राम बाण तुनीर में, सुदर्शन चक्र फिर धारण करो,
समस्या जटिल है भारत की सीता और द्रोपदी की अब इस का निवारण करो।

मोमबत्तियां बहुत जला लीं
इस बार जला डालो इन राक्षसों को
हे भारत के राम अब अग्नि रूप धारण करो।

Comments

Popular posts from this blog

धार्मिक उन्माद।

ट्रेन के सफर में मैं जिंदा होता हूं ...

वे महबूब ए वतन थे, अपना इश्क निभा कर चले गए.